मैंने यूट्यूब में कंप्यूटर बाबा चैनल पर "Chat GPT se paise kaise kamaye" पर एक विडिओ प्रकाशित किया है। इससे पहले एक और विडिओ में विस्तार से ChatGPT के बारे में बताया हुआ है और इसमें ChatGPT से संबंधित कई तरह प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश की गई है।
अब जब ChatGPT एक ऐसा टूल हमारे हाथ में या गया है जो बहुत सारे लिखने-पढ़ने, जानने के कामों को मनुष्य की तरह कर सकता है, तो बहुत लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या इससे पैसे कमाए जा सकते हैं, और अगर हाँ तो कैसे।
पहले विडिओ में मैंने एक बड़ी लिस्ट दी है कि Chat GPT से बहुत तरह के काम करने की क्या संभावनाएं हैं - याने ये सब किया तो जा सकता है लेकिन कितना हम कर पाएंगे यह हमारी काबिलियत पर निर्भर करता है। दूसरे विडिओ में मैंने प्रैक्टिकल याने धरातल की जानकारी दी है याने कितना पैसा कमाना संभव है, कितना लोग कमा रहे हैं और ये भी कि जो बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं वो कितने सही हैं।
संभावनाओं की लिस्ट बड़ी होती जा रही है ज्यों-ज्यों लोग इनपर experiment कर रहे हैं। साथ में गूगल भी आर्टफिशल इन्टेलिजन्स के प्रयोग कर रहा है, डेवलपर और एप बनाने वाले भी लगे हैं। यह लिस्ट विडिओ के डिस्क्रिप्शन से बड़ी होती जा रही है, इसलिए इस लिस्ट को इस ब्लॉग पर लाने की जरूरत पड़ी। यह भविष्य में और बड़ी होती रहेगी, इसमें परिवर्तन होते रहेंगे और नयी जानकारी भी जोड़ी जाएगी।
आशा है, जो लोग Chat GPT से पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह लिस्ट बहुत काम की होगी।
[ChatGPT को Chat GPT की तरह भी लिख सकते हैं। यह अशुद्धि नहीं है। इसे बनाने वाली कंपनी भी इस spelling का प्रयोग करती देखी गई है।]
video links:
Chat GPT se paise kaise kamaye
Chat GPT kya hai, Chat GPT se kya kya kar sakte hai
-------------------------------------
Chat GPT se kya kya kar sakte hain
स्कूल या यूनिवर्सिटी या प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए <Using Chat GPT for educational purposes>
- बच्चों को पढ़ाने और उनके होमवर्क आदि के काम (बड़े लोग इसकी मदद लें, लेकिन बच्चों को इसपर निर्भर न बनाएं।)
- सामान्य और प्रोफेशनल पढ़ाई में इसकी मदद लेना
- कॉलेज और यूनिवर्सिटी के असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि की रूपरेखा बनाना
- स्कूल- कॉलेज के लिए लेक्चर तैयार करना
- पढ़ाई या रिसर्च की जानकारी को दुबारा जांचना
- अपनी पढाई की समीक्षा करना
- गणित, सांख्यिकी, विज्ञान, इंजीनियरिंग या अन्य विषयों के प्रश्नों के हल तैयार करना
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए <Using Chat GPT for competitive exams>
- कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पॉइंट-वाइज नोट तैयार करना
सामान्य ऑफिस, संस्था और बिज़नेस के लिए <Using Chat GPT for office and business purposes>
- ऑफिस के सामान्य नोट का मजमून तैयार करना
- अगर वकील हैं तो कानूनी दलीलें पैदा करना
- कंपनी के लिए कई तरह की रिपोर्टें बनाने में इस्तेमाल
- बिज़नेस में कस्टमर सर्विस, FAQ, प्रश्नोत्तर आदि बनाना
- कंपनी की वेबसाइट के लिए चैटबॉट बनाना
- बिज़नेस प्लान, स्ट्रेटेजी पेपर, डिस्कशन पेपर, कर्मचारियों के लिए ईमेल, खरीदारों के लिए ईमेल बनाना
कोडिंग आदि के लिए <Using Chat GPT for programming, coding>
- नयी कंप्यूटर भाषा सीखना और उदहारण हल करना
- कंप्यूटर कोडिंग की पढ़ाई में मदद लेना
- प्रोग्रामिंग, लेखन आदि में कहीं अटक गए तो c की मदद लेना
- प्रोग्राम कोड में गलतियां ढूंढना
- किसी भी कंप्यूटर की भाषा में नया कोड लिखना
- मोबाइल एप बनाने में मदद लेना
लेखन, ब्लॉगिंग, हॉबी, वीडियो बनाने और अन्य क्रिएटिव कामों के लिए <Using Chat GPT for content creation, blogging, hobbies, video making and other creative jobs>
- लेख, विडिओ और ब्लॉग पोस्ट के लिए आईडिया लेना
- अगर न्यूज़ के काम मैं हैं तो रिपोर्ट या स्क्रिप्ट तैयार करना
- अखबार, पत्रिका आदि के लिए लेख लिखना
- यूट्यूब विडिओ की स्क्रिप्ट तैयार करना
[अगर आपको स्क्रिप्ट बनाने में मेहनत लगती है या जल्दी स्क्रिप्ट नहीं बना सकते तो Chat GPT बहुत काम की चीज है। अगर ऐसा नहीं है तो भी स्क्रिप्ट के लिए idea मिल जाते हैं और एक ड्राफ्ट तुरंत मिल जाता है।]
[यूट्यूब में तेजी से विडिओ डालने से नए चैनल को monetize करने में मदद मिलती है, और चैनल में ट्राफिक और पैसे मिलने की संभावना बढ़ जाती है।]
- ब्लॉग के लिए पोस्ट लिखना
- क्रिएटिव काम जैसे कि फिल्म सिनोप्सिस, उपन्यास का प्लॉट, म्यूजिक, गाने बनाना और कविता आदि बनाने में मदद लेना
- ईबुक बनाना [आप कई टॉपिक्स पर बड़े लेखन कर सकते हैं. पता चला है कि अमेज़न और अन्य प्लेटफार्म पर अभी ऐसी ईबुक्स के प्रकाशन पर किसी तरह का प्रतिबन्ध नहीं है इसलिए सैकड़ों ईबुक इस तरह बनाकर प्रकाशित हो रही हैं.]
- गाने के लिए सही इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक जानना
- हॉबी और खुद काम करने (DIY) के बारे में पता करना, जिसमें हेल्थ और फिटनेस, खाना बनाना, आर्ट जैसे काम हो सकते हैं. (जैसे कि ये जानना की इस तरह के व्यंजन में क्या मसाले पड़ेंगे, इतना वेट काम करने के लिए क्या कसरत करनी चाहिए, लकड़ी की मेज को कैसे पेंट करें, आदि)
- मनोरंजन, जैसे पहेलियाँ बनाना और हल करना, पार्टी के लिए चुटीले गाने बनाना
- डाक्यूमेंट्री/ फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करना
- ब्लॉग, लेख, वेबसाईट, यूट्यूब विडिओ आदि में SEO करना
[ChatGPT से keyword research में मदद ली जा सकती है। हालांकि यह पाया गया है कि सीधे इसके बताए हुए keywords और SEO के लिए इसकी राय हमेशा कारगर नहीं होते।]
अपनी दक्षता बढ़ने और कई तरह के अन्य कामों के लिए <Using Chat GPT for improving proficiency and for miscellaneous works>
- खुद जो काम कर रहे हैं, उसे ChatGPT से करके अपने काम की क्वालिटी बढ़ाना
- कई तरह के सॉफ्टवेयर में काम करने में मदद लेना, जैसे कि Excel में कैसे 5 कॉलम की संख्याओं में एक साथ विशेष तरह से गणित किया जाए.
- बहुत बड़े डाटा में कठिन काम करने में मदद लेना
- भाषण तैयार करना
- प्रेस रिलीज़, विज्ञापन की स्क्रिप्ट बनाना
- किसी विवादित विषय पर राय लेना
- विशेष काम के लिए पत्र या ईमेल तैयार करना, जैसे कि नयी नौकरी स्वीकार करना, नौकरी छोड़ना, नए कारोबार का प्रपोजल भेजना
- बड़ी खरीदारी से पहले मार्किट रिसर्च करना
- इसे गूगल की तरह इस्तेमाल करना याने कोई भी जानकारी ढूंढना