इस वेबपेज में शादी के निमंत्रण के डिजिटल कार्ड या वीडियो बनाने के लिए फ्री एलिमेंट्स दिए हुए हैं. इन्हें राइट क्लिक (right click) करके (या अगर ये लिंक है तो इसपर क्लिक करके) आप उस एलिमेंट को डाउनलोड करके अपने निमंत्रण पत्र में लगा सकते हैं. ये पूरी तरह मुफ्त हैं और अगर आप व्यावसायिक तौर पर भी यूज़ करते हैं तो भी आपको किसी तरह का कॉपीराइट क्लेम नहीं आएगा.
ये एलिमेंट किसी भी ऐसी एप या सॉफ्टवेयर में उपयोग कर सकते हैं जो आपको अपनी इमेज आदि डाउनलोड करने देते हैं. प्रोफेशनल इमेज एडिटर या वीडियो एडिटर में भी आप इनका उपयोग कर सकते हैं. इमेज अधिकतर PNG फॉर्मेट में हैं ताकि उनके पीछे का बैकग्राउंड transparent (पारदर्शी = न दिखने वाला) हो. कुछ इमेज फ्री इमेज की वेबसाइटों से लिए गए हैं.
अगर मांग रही तो भविष्य में और भी एलिमेंट्स, म्यूजिक आदि जोड़ने का मन है.
अगर इन्हें बेस्ट रेसोलुशन में डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो इस ईमेल पर संपर्क करें: saralkumarbaba@gmail.com
ये एलिमेंट्स इन श्रेणियों में रखे गए हैं:
- बॉर्डर, किनारी आदि
- धार्मिक आइकॉन (विशेषकर हिन्दू विवाह के लिए)
- कार्ड के अंदर लगने वाले ग्राफ़िक्स (गुलदस्ते, फूल, आदि)
- संस्कृत टेक्स्ट (ताकि उनकी स्पेलिंग गलत न हो)
- इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, इमेज, टेम्पलेट और ग्रीन स्क्रीन के लिंक
- निमंत्रण पत्र में क्या लिखें इस पर कुछ टिप्स यहां दिए हैं: What to write in wedding invitation card
बॉर्डर, किनारी आदि
कार्ड के अंदर लगने वाले ग्राफ़िक्स (गुलदस्ते, फूल, आदि)
संस्कृत और हिंदी टेक्स्ट (ताकि उनकी स्पेलिंग गलत न हो)
मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः मङ्गलायतनो हरिः॥







































