Correct steps to learn Hindi typing on Inscript keyboard layout

 हिंदी टायपिंग सीखने से एक्सपर्ट बनने के कदम (इन्स्क्रिप्ट लेआउट में)

पहले दाहिने हाथ की अंगुलियों के दो, तीन और चार अक्षरों का बहुत अभ्यास करें। जब इनकी आदत हो जाए तो पाँच और छः वर्णों को एक साथ टाइप करें।

रक, रकत, रकतच, कत, कतच, कतचट, परकतच, परकतचट

इसके बाद इन छः वर्णों के साथ एक मात्रा जोड़ें। एक-एक करके इन्हें याद करते हुए प्रैक्टिस करें, जैसे:  

रो रे र् रि रु

इनके बाद इन पाँच व्यंजनों के अगले वर्ण (जो shift की के साथ बनते हैं) उनके इसी तरह अभ्यास करें। उसके बाद उनमें मात्राएं लगाएं।

र फखथछठ

खो खे ख् खि खु

जब एक बारे मेन पंक्ति पर हर तरह से काम हो जाए तो सारे काम को ऊपर की पंक्ति के साथ करें।

बहगदजड  भङघधझढ

अब सारे व्यंजनों से ऊपर की पंक्ति की मात्राओं को मिलाकर अभयास करें।

कौ कै का की कू  

एक पारी में केवल स्वरों का अभ्यास करें।

ओ ए अ इ उ औ ऐ आ ई ऊ

इसके बाद कई बार म-न-ण  स-श-ष, र्-ॅर, य,व,ल, श्र-क्ष-त्र-ज्ञ, अन्य मात्राओं (ं ॅ ँ ः ृ) - इनका अभ्यास करें।

जब इन सारी कीज़ पर हाथ बैठने लगे तो सरल पैराग्राफ का अभ्यास शुरू करें, फिर अधिक कठिन paragraphs का। और फिर online स्पीड टेस्ट देते रहें।