लोग गोल चक्कर में exit के बारे में नहीं जानते. इस बारे में गूगल मैप्स के मेरे विडियो पर दो मित्रों ने कमेंट करके भी यह पूछा है.
परेशानी तब आती है जब आप मैप्स को देखकर गाड़ी चला रहे होते हैं और उसमें स्पीकर पर आवाज आती है third exit से बाहर निकलिए. दिल्ली में तो कुछ गोल चक्कर इतने बड़े हैं की उनमें 6 - 7 exit हैं और गोल चक्कर में प्रवेश करने के बाद याद रखना पड़ता है कि कितने exit पार हो गए.
exit का हिंदी में अर्थ होता है निकासी, याने गोल चक्कर से बाहर निकलने का रास्ता.
तो जहां से आप गोल चक्कर में प्रवेश करेंगे वो हुई entry और उसके बाद पहली निकासी हुई first exit, दूसरी हुई second exit आदि, आदि.
नीचे चित्र देखिए:
